फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल से जुड़े युवा पीढ़ी : प्रवीण तोगड़िया

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भारत में युवा पीढ़ी सबसे अधिक है। ज्यादा से ज्यादा युवा राष्ट्रहित में काम करें तो इससे देश की उन्नति होगी। देश के उज्जवल भविष्य के लिए युवाओं को बजरंग दल से जुड़ना चाहिए। ये बातें विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने दुल्हैड़ा चुंगी पर स्वागत समारोह के दौरान कहीं। वो हरिद्वार में हुए बजरंग दल के राष्ट्रीय अधिवेशन से दिल्ली लौट रहे थे। रविवार देर रात कार्यकर्ताओं समेत छात्रों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सारे आतंकवादी भारत को सौंप दे, इसके बाद ही पाकिस्तान से बात की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अपील भी कि लड़कियां लव जेहाद से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना को स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। 2 नवंबर को होने वाले रक्तदान के महा कार्यक्रम में युवा आगे आएं और 2 फरवरी को होने वाली महारैली मेें भी योगदान करें। संगठित होकर मंदिर, गाय, बहन-बेटी की अस्मिता की रक्षा के लिए हिंदू आगे आएं। इस दौरान प्रांत मंत्री शीलेंद्र चौहान, विभागाध्यक्ष प्रेमपाल चौहान, भाजयुमो जिला सह संयोजक ललित चौहान, जिला मंत्री मनिंदर विहान भराला, बलराज डूंगर, मंडल मंत्री गौरव चौहान, एनजीओ प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजय गुप्ता, सुंदर चौहान, निकुंज गुप्ता, विक्रांत ढाका, शिवकुमार शर्मा, सतपाल सिंह, दिनेश शर्मा, कालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें