मेरठ। आपके खून की चंद बूंदों से किसी घर का चिराग बुझने से बच सकता है। रक्तदान कर आप चार लोगों की जान बचा सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें सुबह दस बजे से अमर उजाला ब्लड डोनर क्लब के साथियों के साथ आम लोग भी रक्तदान कर सकते हैं। ‘महादानियों’ को अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा, जो समाज के लिए नजीर बनकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।
रक्तदान से जुड़ी खास बातें
18- 60 साल का व्यक्ति कर सकता है रक्तदान।
45 किलो वजन, 12.5 ग्राम परसेंट हीमोग्लोबिन वाला व्यक्ति रक्तदाता हो सकता है।
रक्तदान में महज 10 मिनट लगते हैं।
रक्तदान कष्टरहित साधारण प्रक्रिया है।
रक्तदान के बाद शरीर में स्वच्छ नए रक्त का निर्माण तेजी से होता है।
रक्तदान से मनुष्य बीमारियाें से दूर रहता है।
हमेशा प्रमाणित ब्लडबैंक में ही खून दें।
10 साल से लगातार रक्तदान करने वालों को शासन सम्मानित करता है।
आप भी बनें महादानीे
आपका रक्तदान भी कई लोगों की जान बचा सकता है। अगर आपने भी रक्तदान कर यह महादान किया है तो अपना विवरण भेजकर हमसे संपर्क करें।
दो सालों से कर रहा रक्तदान
गौरव सिंधू पिछले दो सालों से रक्तदान कर रहे हैं। राजेंद्र कुमार सिंधु के बेटे गौरव ने एनसीसी के जरिए बल्ड डोनेशन की शुरुआत की थी। इसके बाद अमर उजाला के रक्तदान शिविर से जुड़कर रक्तदान किया। राजकीय इंटर कॉलेज में सीनियर अंडर ऑफिसर गौरव सिंधु नंदपुरा बहरामपुर के रहने वाले हैं।