मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में सत्र 2014-15 के बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि ने प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं काउंसिलिंग कार्यक्रम घोषित किया है।
विवि ने शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं काउंसिलिंग के लिए सीसीएसयू कैंपस, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एनसीपीई धूम मानिकपुर दादरी (गौतमबुद्धनगर) को परीक्षा केंद्र बनाया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए छात्रों को शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं खेल प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं छाया प्रति लानी होगी। पासपोर्ट साइज के पांच रंगीन फोटो, ऑनलाइन आवेदन पत्र एवं बैक चालान फार्म की छाया प्रति, शारीरिक रूप से सक्षम होने के संदर्भ में किसी रजिस्टर्ड चिकित्सक के द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र, 5000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जो वित्त अधिकारी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पक्ष में देय हो, स्पोर्ट्स किट साथ लानी होगी। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा।
ये है कार्यक्रम
26 से 28 सितंबर : बीपीएड ( शारीरिक दक्षता परीक्षा)
29 व 30 सितंबर : (बीपीएड काउंसिलिंग)
29 व 30 सितंबर : एमपीएड (शारीरिक दक्षता परीक्षा)
एक अक्तूबर : एमपीएड (काउंसिलिंग)