फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ पकड़ी गई युवती ने जहर खाया

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर के प्रेमी युगल की मौत का मामला अभी सुलझा नहीं कि उसी इलाके की एक और युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। वहीं उसके प्रेमी ने भी धमकी दी है कि यदि उन्हें अलग किया गया तो वह भी खुदकुशी कर लेगा। लापता युगल को परिजनोें ने होटल में पकड़ लिया था।
विज्ञापन

भावनपुर इलाके के एक गांव का यह युगल शुक्रवार को चला गया था। शनिवार को युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी। रविवार देर रात परिजनों ने युगल को मेरठ के एक होटल से बरामद कर लिया। परिजनों ने युवक को पीटा और युवती को घसीटते हुए घर ले आए। प्रेमी ने चेतावनी दी कि यदि उनको अलग किया तो वह खुदकुशी कर लेगा। देर रात युवती ने घर में जहर भी खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने गुपचुप तरीके से उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने थाने में कोई जानकारी नहीं दी है।
महिला की जहर खाने से मौत
मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के जेई गांव निवासी रज्जो(40) पत्नी राजेंद्र कुमार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दो सप्ताह पहले रज्जो ने गृह कलेश के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था। तभी से वह अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें