फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार में व्यापारी से मारपीट

Sun, 08 Jun 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कबाड़ी बाजार में शुक्रवार को व्यापारी के साथ कोठा संचालिका और उसके सहयोगियों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि पुलिस ने भी आरोपी पक्ष की मद्द की और व्यापारी के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री रितेश वर्मा तथा अन्य लोगों के साथ पीड़ित व्यापारी अनिल वर्मा ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। अनिल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह मनोज पंसारी की दुकान से सामान ले रहे थे। तभी दुकान के ऊपर स्थित कमरे से आई कोठा संचालिका और उसके साथियों ने मारपीट की और गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसकी शिकायत देहली गेट थाना पुलिस से की, तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उसे यह कहकर लौटा दिया कि तहरीर से चेन लूटने की बात हटाकर दूसरी तहरीर लिखो। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने कबाड़ी बाजार में बंधक बनाकर रखी गई नाबालिग लड़की को मुक्त करा दिया था। तभी से कोठा संचालिका उससे रंजिश मानने लगी है। एसपी ट्रैफिक पीके तिवारी ने सीओ कोतवाली रुपेश सिंह को मामले में जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें