फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के गैंग ने की थी सर्राफ की हत्या

Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित सर्राफ रोहित की लूटपाट के बाद हत्या में शहर के एक गैंग का नाम सामने आ रहा है। केस को सुलझाने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच गैंगों की कुंडली खंगाल रही है। पांच बदमाश उसके निशाने पर हैं।
विज्ञापन

सर्राफ रोहित शेरवाल की दो फरवरी की सुबह रोहटा रोड स्थित पूजा ज्वैलर्स में घुसकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच संयुक्त रूप से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सर्विलांस, फुटेज और अन्य स्रोतों से पुलिस इस वारदात की गुत्थी सुलझाने की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को पुलिस टीम को कुछ ऐसी जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई है। सूत्रों का मानना है कि बदमाशों ने सर्राफ की हत्या संभवत: पहचान लेने के डर से की थी। एसएसपी ओंकार सिंह का कहना है कि हम वर्कआउट के पूरे प्रयास कर रहे हैं। जल्द सफलता मिलेगी।
सपा राज में कोई सुरक्षित नहीं : शारदा
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने मंगलवार को पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर सांत्वना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा राज में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। यदि पुलिस ने तय अल्टीमेटम में बदमाश नहीं पकड़े तो बाजार बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने एसएसपी से वार्ता कर केस का जल्द खुलासा करने की मांग की। वहीं, पीड़ित पक्ष के साथ संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने भी डीआईजी से मिलकर जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें