फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से 17 पशुओं की मौत्

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरस्वती विहार स्थित तालाब में गुरुवार को हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से उसमें विचर रहे 17 पशुओं की मौत हो गई। सूचना के बाद भी पुलिस और विद्युत निगम के अधिकारियों के न पहुंचने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने रोहटा रोड पर एकत्र होकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में तालाब के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे अचानक तार टूटकर तालाब में गिर गया। इससे तालाब में विचर रहे जगदीश पुत्र मोहनलाल के 6, निक्की पुत्र प्रदीप के 5, सनी पुत्र किशन के 3 और सोनू पुत्र मंगतराम के 3 पशुओं की मौत हो गई। पीड़ितों ने करीब आठ लाख रुपये का नुकसान बताया है। सूचना के बाद भी पुलिस और अधिकारियों के न पहुंचने पर गुस्साए लोगों ने रोहटा रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रिय लोगों को शांत कर थाना पुलिस और विद्युत निगम में शिकायत कर मुआवजे की मांग की है।

- ओवरलोड के कारण तार टूट गया था, जिसे जोड़ दिया गया है। तालाब के ऊपर से जा रही हाई वोल्टेज लाइन को जल्द हटाकर रोहटा रोड टीपी नगर पुलिस चौकी की तरफ से ले जाया जाएगा। तालाब के ऊपर से तार गुजरने से खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--अजय कुमार जेई, पुराना आरटीओ बिजलीघर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें