फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल परतापुर फ्लाईओवर से कूदा

Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। एक प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार सवेरे परतापुर फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। उन्हें एक कार सवार अपने साथ ले गया। इसके बाद प्रेमी युगल का पता नहीं चला है। इसकी जानकारी से पुलिस भी इनकार कर रही है।
विज्ञापन

परतापुर के दुकानदारों ने बताया कि सुबह करीब साढे़ दस बजे एक प्रेमी युगल फ्लाईओवर पर पहुंचा। युवक-युवती वहां पर कुछ देर तक खड़े बातचीत करते रहे। इसके पश्चात उन्होंने अचानक छलांग लगा दी। दोनों लहूलुहान होकर तड़पने लगे। मौके से गुजर रहे एक कार चालक ने रुककर दोनों का हाल पूछा और फिर उन्हें अपने साथ किसी निजी अस्पताल में ले गया। चर्चा रही कि युवक शताब्दी नगर में किराए पर रहता है, जबकि युवती ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली है। फ्लाईओवर से कूदने के बाद घायल होने पर वे कहां गए, किसी को पता नहीं चला है। परतापुर पुलिस का कहना है कि थाने में ऐसी कोई लिखित सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें