मोदीपुरम। समय से पहले पहुंचा मानसून ने लोगाें के लिए खुशखबरी लेकर आया। मानसून की पहली बारिश ने मौसम को पूरी तरह से सुहाना बना दिया। दिन भर हुई बारिश से शहर भी जलमग्न हो गया।
बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और लोगाें के चेहरे खिल गए। शनिवार शाम से शुरू हुई बारिश का दौर रविवार को भी नहीं थमा। दिन भर झमाझम बदरा बरसे। बारिश से सड़काें पर लबालब पानी भर गया। हाईवे पर भी वाहनाें की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाआें ने मौसम को खुशगवार बना दिया।
उधर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 और न्यूनतम 95 प्र्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई है। मौसम वेधशाला पर 60. 9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान : 28.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 22.6 डिग्री सेल्सियस
बारिश : 60.9 मिमी
अधिकतम आर्र्दता : 98 प्रतिशत
16 जून 2013
सूर्योदय : 5.20 बजे
सूर्यास्त : 7.20 बजे
इंसेट
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि यह मानसून की बारिश है। आईएमडी ने 15 दिन पहले ही देश में मानसून की घोषणा कर दी है। मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी।
पिछले वर्षों में आया मानसून
2005 26 जून
2006 29 जून
2007 25 जून
2008 15 जून
2009 29 जून
2010 04 जुलाई
2011 24 जून
2012 06 जुलाई
2013 16 जून
सभी आंकडे़ मौसम विभाग से लिए गए है।
पहली बारिश ने तोड़ा 11 वर्ष का रिकार्ड
वर्ष बारिश मिमी
2003 26.0
2004 14.2
2005 32.4
2006 26.2
2007 49.2
2008 32.0
2009 6.2
2010 30.5
2011 38.0
2012 1
2013 60.9
सभी आंकडे़ मौसम विभाग से लिए गए है।