फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड मोहर्रिर ने गोली मारकर की खुदकुशी

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पारिवारिक कलह के चलते नौचंदी थाने के हेड मोहर्रिर ने रविवार दोपहर अपनी ससुराल में पहुंचकर खुदकुशी कर ली। उसने तमंचे से कनपटी पर सटाकर गोली मारी। मृतक सिपाही मूलरूप से सिकंदराबाद (बुलंदशहर) का रहने वाला था, जबकि उसका परिवार पुलिस लाइन में रहता है।
विज्ञापन

नौचंदी थाने के हेड मोहर्रिर संजय शर्मा की शास्त्री नगर सेक्टर तीन में ससुराल में है। संजय की पत्नी अनीता उर्फ गुड़िया पिछले कई दिन से मायके में ही थी और बेटी मनी (13) और बेटा दिव्यम (9) भी उसी के पास थे। रविवार दोपहर डेढ़ बजे संजय ड्यूटी से अपनी ससुराल पहुंचा। वहां वह मकान के ऊपर बने कमरे में उसने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली।
खुदकुशी करने से पहले संजय ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। गोली चलने की आवाज सुनकर संजय की पत्नी, सास, ससुर रामगोपाल और दोनों बच्चे ऊपर पहुंचे। दरवाजा बंद मिला, लेकिन जब खिड़की से झांककर देखा। अंदर संजय शर्मा का शव देख परिवार के लोग चीख पुकार मचाने लगे। मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खिड़की तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजन कलह के बारे में स्पष्ट नहीं बता पाए हैं, मगर कलह के चलते ही संजय ने खुदकुशी की है। एसओ ने बताया कि संजय दिसंबर से नौचंदी थाने पर तैनात था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पुलिस लाइन में रहता था। उसके पिता स्वर्गीय रामपाल भी यूपी पुलिस में सिपाही थे। इसके चलते उनका परिवार सिकंदराबाद से गाजियाबाद पुलिस लाइन में आकर रहने लगा।
संजय के चार भाई हैं, जिनमें तीन की शादी हो चुकी हैं। इनमें एक फौजी, एक वकील, एक टीचर और एक यूपी पुलिस में सिपाही है। देर शाम संजय के परिजन भी मेरठ पहुंच गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने नियम का हवाला देकर पोस्टमार्टम करा दिया।

पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल
संजय शर्मा की खुदकुशी से परिवार के लोगों को गहरा सदमा लगा है। मृतक की पत्नी अनीता, बेटी मनी और बेटे का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी तो रोते रोते बेहोश तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें