फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या की आशंका, पांच नामजद

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना स्थित अब्दुल्लापुर नई बस्ती निवासी व्यक्ति ने गो हत्या की आशंका जताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव का यामीन अपने घर के बाहर सो रहा था। वहीं पास में ट्रॉली से उसने गाय बंधी थी। तीन बजे के आसपास उसकी आंख खुली तो गाय गायब थी। उसने अपने बेटे रहीश को जानकारी दी। रहीश बाइक लेकर गाय की तलाश में गांव जई पहुंच गया। वहां सूचना मिली कि छह लोग दो गायों को गाड़ी में लेकर जंगल की ओर गए हैं। युवक जंगल की चल दिया। कुछ दूर पहुंचने पर उसे गाड़ी दिखाई दी। जिसमें उसकी गाय के साथ एक अन्य गाय भी थी। इससे पहले की रहीश गाड़ी के समीप जाता कुछ हथियारबंद लोग उसकी तरफ दौड़े। इस पर युवक भाग निकला पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। रहीश के पिता ने थाने में पांच लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस नहीं करती कार्रवाई
यामीन ने बताया कि गोहत्या के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इससे पूर्व भी गांव जेई के छह लोगों के खिलाफ गोकशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने आज तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें