फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को टक्कर मारी, मारपीट और तोड़फोड़

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के सामने मंगलवार को एक कार ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। छात्रों ने कार की घेराबंदी करके चालक की धुनाई कर दी। इतना ही नहीं छात्रों ने कार के शीशे भी तोड़ डाले। मेडिकल पुलिस ने घायल छात्रों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा कार को थाने ले आई।
विज्ञापन

सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के बीटेक के छात्र संदीप कुमार और अश्वनी रात में बाइक से जा रहे थे। इंस्टीट्यूट के सामने एक स्विफ्ट डिजायर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों छात्र घायल हो गए। अन्य छात्रों ने कार की घेराबंदी करके चालक की धुनाई की तथा कार में तोड़फोड़ कर दी। छात्रों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। इस पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि कार चालक साकेत निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें