मोदीपुरम। साइड लेने के विवाद में कार सवारों ने युवक पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण युवक कोमा में चला गया। युवक प्रसिद्ध कवि का बेटा है।
प्रसिद्ध कवि सत्यपाल सिंह सत्यम का बेटा गौरव शर्मा शनिवार देर रात अपने दोस्त अभिनव की बाइक लेकर पल्लवपुरम गया था। वह अपने दोस्तों के साथ सड़क पर खड़ा हो गया। तभी कार सवार युवकों से साइड को लेकर उनका झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा किया युवकाें ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक युवक ने गौरव पर रॉड से हमला कर दिया। खून से लथपथ गौरव बेहोश हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस और परिजनों ने घायल को मोदीपुरम के अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि सिर में गहरी चोट लगने के कारण गौरव कोमा में चला गया। कवि सत्यपाल ने पल्लवपुरम निवासी मोनू धनकड़, उसके चाचा सुभाष व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।