फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाराम कालोनी में गिरी बिजली

Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। टीकाराम कालोनी में मंगलवार दोपहर बिजली गिरने से तीन मंजिली इमारत में दरार आ गई और आसपास के मकानों के विद्युत उपकरण फुंक गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा स्थित टीकाराम कालोनी में झारवीर बाबा के प्राचीन मंदिर के बराबर में अवदेश का निवास है। घर में उसकी पत्नी रजनी और उसके तीन बच्चे रहते है। मंगलवार दोपहर अचानक आई हल्की बारिश के दौरान अवदेश के घर पर बिजली गिर गई। घटना के समय दंपति नई गोविंदपुरी अपने दूसरे मकान में गए हुए थे। घर में तीनों बच्चे सो रहे थे। बिजली गिरने से तीन मंजिल इमारत में दरार आ गई। बिजली गिरने से मंदिर में लगे पेड़ की भी कुछ शाखाएं टूट गईं। आसपास के मकानों में रहने वाले विकास, राजेश, अरुण कुमार, विशाल, संजीव आदि लोगों ने बताया कि उनको बिजली के झटका महसूस हुआ।
डॉ. अरुण कुमार, अजीत, राजेश सेठी, विशाल, संजीव सहित अवदेश के घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि घर में सो बच्चों को कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें