फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Wed, 17 Apr 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली कटौती से गुस्साए कांग्रेसियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली की बिगड़ी व्यवस्था को लेकर ऊर्जा भवन पर रोज प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सलीम पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एडी आफिस पहुंचे और नारेबाजी की। सलीम पठान ने कहा कि रोस्टिंग और लोकल कटौती से शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। लो वोल्टेज ने रही सही कसर पूरी कर दी है। कार्यकर्ताओं ने एमडी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए रोस्टिंग बंद करने की मांग की। उनके साथ अब्दुल सत्तार सैफी, इकरामुद्दीन, मलखान सिंह, राजकुमार शर्मा, नवीन बादली, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अंकुर राणा के नेतृत्व में ऊर्जा भवन पर पहुंचे। कार्यकर्ता एमडी आफिस में घुसने लगे तो गेट पर खड़े गार्डों ने रोक लिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ अंकुर राणा की नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे एमडी को ज्ञापन सौंपते हुए अंकुर राणा ने कहा कि छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं और शाम को किसी भी समय बिजली काट दी जाती है। चेतावनी दी यदि व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो दो दिन बाद एबीवीपी कार्यकर्ता ऊर्जा भवन पर ताला डाल देंगे। अंकित चौधरी, मोहित तोमर, शोभित राठी, अभिषेक जैन, अमित बड़ौली, मीनल, चिराग गुप्ता, अमरजीत मलिक, दिग्विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें