फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन पर डाका डालने वाला सस्पेंड

Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम में वेतन से पांच सौ रुपये बतौर रिश्वत काटने पर मंगलवार को हंगामा हो गया। निगम परिसर के बाद नगरायुक्त कैंप कार्यालय पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आरोप सही पाए जाने पर संविदाकर्मियों के वेतन पर डाका डालने वाले कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम में सैंकड़ों की तादाद में कर्मचारी मौजूद थे। सभी होली पर्व पर वेतन हासिल करने के लिए लाइन में लगे थे। संविदा कर्मचारियों को तय वेतनमान 4500 के बजाय मात्र 4000 रुपये दिए गए। इस कारण कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। प्रेमनाथ ढ़ींगड़ा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर निगम परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारी नगरायुक्त कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां भी नारेबाजी-प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने नगरायुक्त अब्दुल समद को लिखित शिकायत देते हुए दावा किया कि निगम में तैनात बाबू दीपक विद्यार्थी ने प्रत्येक कर्मचारी के वेतन से पांच सौ रुपये काट लिये। नगरायुक्त ने तुरंत ही मामले की जांच कराई। आरोप सही पाए जाने पर उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
इनसेट
कर्मचारी से मारपीट
मेरठ। वार्ड 15 में तैनात सफाई कर्मी विक्की के साथ मंगलवार को मारपीट हो गई। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के महामंत्री कैलाश चंदोला ने आरोप लगाया कि वार्ड के पार्षद के पुत्र ने उक्त कर्मचारी से मारपीट की। उधर, क्षेत्रीय पार्षद ने इस आरोप को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें