फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों से तैयार होगा कमेला भूमि में स्कूल

Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शासन से हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेले की भूमि में इंटर कालेज निर्माण के लिए धन आ चुका है। यह कालेज 2.89 करोड़ रुपये से बनेगा। जिसमें शिक्षण कक्ष के साथ विज्ञान प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आजम खां ने हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेला की जमीन पर राजकीय इंटर कालेज बनाने की घोषणा की थी। कमेला ध्वस्त होने के साथ ही कालेज निर्माण के प्रयास शुरू हो गए थे। नगर निगम से इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया था। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक मौ. जफर ने बताया कि कमेला भूमि में तैयार होने के लिए उनके पास पैसा आ चुका है। जिसमें 14 कमरे, एक लाइब्रेरी, तीन विज्ञान प्रयोगशालाएं, तीन कंप्यूटर रूम तैयार होंगे। मौ. जफर ने बताया कि एमएसडीपी अंतर्गत यह निर्माण कार्य पूरा होगा।
तीन-तीन मॉडल स्कूल, खरखौदा भी लाइन में
मौ. जफर के अनुसार अभी परीक्षितगढ़ ब्लाक के ग्राम बली व सरधना के कालंद में मॉडल स्कूल तैयार हो रहा है। वहीं खरखौदा में भी मॉडल स्कूल स्वीकृत हो गया है। इसके लिए 1.13 करोड़ का बजट आया है। इसका शीघ्र ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें