फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने 500 को मारा डंक

Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। शोभापुर बाईपास पर मधुमक्खियों के डब्बों से भरी एक डीसीएम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डब्बे टूटने से आजाद हुई मधुमक्खियों ने नेशनल हाईवे पर जमकर कहर बरपाया। इधर से गुजरने वाले करीब 500 यात्रियों को डंक मारा। इतना ही नहीं 20 से अधिक बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो गए। सूचना के बाद भी पुलिस ने रोड ब्लॉक नहीं किया।
विज्ञापन

राजस्थान के भैरोड़ से मोहसिन पुत्र अब्दुल डीसीएम में मधुमक्खियों से भरे 250 डब्बे लेकर सहारनपुर जा रहा था। गुरुवार देर रात करीब 3 बजे एक ट्रक ने डीसीएम में साइड मार दी। हादसे में डीसीएम सवार चालक मुरसलीम पुत्र इसराल निवासी सहारनुपर, बिट्टू और मोहसिन घायल हो गए। तीनों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में 40 डब्बे भी टूट गए और आसपास ही मधुमक्खियां मंडराने लगीं। सुबह से लेकर अपराह्न 3 बजे तक मधुमक्खियों ने कोहराम मचाया। क्षतिग्रस्त डीसीएम पर चिपकी रहीं, जब भी कोई वाहन निकलता उस पर टूट पड़तीं। सुबह 10 बजे नांगल से चार लोग संदीप, कंवरपाल, नहीम और याकूब पहुंचे और डीसीएम से डब्बे निकालने शुरू किए।
विज्ञापन

सीओ सदर मनीषा सिंह ने कहा कि हाईवे के कारण रोड ब्लाक नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें