फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम आॅफिस घेरा

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पबरसा के दीपक हत्याकांड के विरोध में प्रजापति समाज के लोग बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर धरने पर बैठ गए। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और दौराला पुलिस पर सत्तापक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी द्वारा सभी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। उधर, पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो भाइयों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पबरसा निवार्सी आईटीआई छात्र दीपक प्रजापति की 26 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया न कराने पर आक्रोशित प्रजापति समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। प्रजापति वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों लोग सुबह बच्चा पार्क पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर बैनर टांग दिया और धरने पर बैठ गए। बसपा नेता एमएलसी डॉ. लोकेश प्रजापति ने कहा कि सपा शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है। प्रजापति समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा प्रजापति ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और फरार एक और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर रोहताश, डॉ. राजकुमार, रामेश्वर, चंद्रकांत, राजकुमार पावली आदि ने विचार रखे।
डीएम विकास गोठलवाल ने आश्वासन दिया कि हत्यारोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होते ही रासुका की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी। पीड़ित परिवार को कृषि पट्टा आवंटन और बीस हजार रुपये की सहायता का आश्वासन दिया। वहीं बीस लाख रुपये की सहायता दिलाने के लिए शासन को भेजने की बात कही। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दौराला पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी वीरसिंह और उसके भाई ब्रजवीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। भीमसिंह पुत्र भोपल को भी बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें