मेरठ। शहर में अवैध डेयरियों की भरमार है। डेयरी संचालक गोबर को नालियों में बहा देते हैं। वार्ड 62 के लुहारपुरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि गली नंबर दो में गंदगी से बुरा हाल है। दबंग गोबर को नालियों में बहा देते हैं।
मवाना रोड निवासी पीयूष का कहना है कि नाले की सफाई न होने के कारण पानी सड़कों पर भरा हुआ है। अब गंदगी घरों तक पहुंच रही है। रिठानी निवासी अरुण शर्मा का कहना है कि पीर से पुट्ठा रोड वाला मार्ग पूरी तरह टूट गया है। सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे वाहन फंस जाते हैं। ओरंग शाहपुर डिग्गी निवासी भरत का कहना है कि वार्ड 21 में सीवर लाइन अनेक स्थानों पर धंस चुकी है। अधिकांश सरकारी हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़े हैं। बिजली के खंभे भी टेढे़ हो चुके हैं।
अहमदनगर निवासी सलीम अंसारी का कहना है कि क्षेत्र में पूरे दिन बिजली नहीं आती। हैंडपंप भी खराब हैं, इससे पानी का संकट हो जाता है। सभी का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग में शिकायत की गई है, लेकिन सुनवाई किसी ने नहीं की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि निगम लोगों के हित में कार्य करता है। समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने का प्रयास किया जाता है।
सिटी जर्नलिस्ट
यदि आपके पास बिजली, यातायात, क्राइम, पेयजल आदि से संबंधित शिकायतें हैं या फिर कुछ ऐसा है जो आप आम लोगों के सामने लाना चाहते हैं तो हम उठाएंगे आपकी आवाज। हमें दिन में 12 से 2 बजे तक मोबाइल नंबर 9675201370 पर कॉल करें या फिर किसी भी समय 9675201369 पर कॉल कर सकते हैं। आप हमें तस्वीर समेत रिपोर्ट भी auhelpline@mrt.amarujala.com पर ईमेल कर सकते हैं ः संपादक