फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और की मौत

Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/मुंडाली/सरधना। ठंड का कहर जारी है। सोमवार को चार और लोगों की ठंड से मौत हो गई। मेरठ नील वाली गली के रामानंद शर्मा (76 वर्ष), सरधना के 85 वर्षीय रामकुमार शर्मा, भामौरी गांव के 90 वर्षीय चमन पुत्र फतवा सिंह और मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा निवासी साबरी (76 वर्ष) ने ठंड की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी साबरी 76 वर्ष पत्नि मरहूम लियाकत अली की सर्दी से मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका साबरी पिछले काफी समय से एक कम्बल के सहारे समय बिता रही थी। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। लेकिन दोपहर तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
वहीं, सरधना तहसील रोड निवासी 85 वर्षीय रामकुमार शर्मा, पूर्व पशु चिकित्सक ने रविवार रात दम तोड़ दिया। भामौरी गाव निवासी 90 वर्षीय पुत्र फतवा सिंह की मौत भी रविवार देर रात हो गई। मेरठ में नील की गली निवासी 76 वर्षीय रामानंद शर्मा की ठंड के कारण हर्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें