फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम को पोस्टकार्ड भेजेंगे छात्र

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली गैंगरेप की पीड़ित छात्रा को सच्ची श्रद्धांजलि और न्याय दिलाने के लिए पोस्टकार्ड के जरिये मुहिम छेड़ने की तैयारी है। इसकी शुरुआत स्कूल और कालेजों से होने जा रही है। मेरठ के छात्र प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर गैंगरेप के दाषियों को फांसी देने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

केके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. वीर बहादुर सिंह का कहना है कि एक दो दिन में वह अपने स्कूलों के छात्रों और परिषद से जुड़े प्रधानाचार्यों से अपील करेंगे कि वे प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेेजें। इसमें दिल्ली गैंगरेप के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की जाएगी। डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरिओम शर्मा का कहना है कि आम जनमानस से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की जाएगी। दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या आभा अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां की छात्राएं शुक्रवार से ही प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने शुरू कर देंगी। वहीं, रोटरी क्लब की अध्यक्ष और मेरठ कालेज में रीडर मंजु गुप्ता इस बाबत कालेजों में कैंपेन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें