फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट प्लांट को नोटिस भेजा

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ (ब्यूरो)। बृहस्पतिवार को नगर निगम ने अस्थाई पशु वधशाला संचालित कर रही अलफहीम मिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर कैमरे और ईटीपी प्लांट चलाने को कहा है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व मंडलायुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने नगर आयुक्त राजकुमार सचान और जल प्रदूषण पर काम कर रही संस्था नीर फाउंडेशन के साथ काली नदी और घोसीपुर स्थित अस्थाई पशु वधशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त को पशु वधशाला में लगे अधिकांश सीसीटीवी कैमरे और दूषित जल का शोधन करने वाला प्लांट भी बंद मिला। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई थी। मंडलायुक्त ने 10 दिन के भीतर कैमरे और ईटीपी प्लांट शुरू करने आदेश दिए थे।
वहीं, मीट कंपनी को नोटिस देने को पूर्व विधायक हाजी याकूब कुरैशी ने प्रशासन की साजिश बताई है। उन्होंने कहा कि क्षमता के मुताबिक ईटीपी चालू है। कैमरे भी चल रहे हैं। यदि प्रशासन ने बंद करने की कार्रवाई की तो शहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पुराना कमेला भी चालू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें