फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन की जांच

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य की जांच जीएम (रेलवे इलेक्ट्रिक) जगदीश कालिया करेंगे। कालिया सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सिटी स्टेशन पर विशेष कैरिज से पहुंचेंगे। आरई डिपार्टमेंट ने जीएम दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। निरीक्षण में ओके की मुहर लगने के बाद ही ट्रैक पर ईएमयू संचालन की संभावना बन पाएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर और मेरठ-खुर्जा ट्रैक पर ट्रेनों को गति देने के लिए तीन साल पहले विद्युतीकरण का कार्य शुरू किया था। मेरठ-खुर्जा ट्रैक का कार्य लगभग पूरा हो गया है। मेरठ-गाजियाबाद लाइन पर आधा और मेरठ-सहारनपुर लाइन करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। कार्य की प्रगति और हो चुके कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए सोमवार को इलाहाबाद से रेलवे इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट के जीएम जगदीश कालिया आएंगे। उप मुख्य अभियंता (आरई) आरके सिंह ने बताया कि जीएम की विशेष कैरिज सुबह करीब साढ़े छह बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचने की सूचना मिली है। इसके बाद जीएम का कार्यक्रम मेरठ-सहारनपुर रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य चेकिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें