फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत मिलने पर बुलंदशहर भेजा पाक नागरिक

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बुलंदशहर का लांग टर्म वीजा (एलटीवी) होने के बावजूद गैरकानूनी रूप से मेरठ में रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बासित को अदालत ने जमानत दे दी है। जेल से छूटने पर उसे बुलंदशहर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सितंबर में खुफिया विभाग को सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुरी इलाके में पाक नागरिक बासित अली बगैर अनुमति रह रहा है। खुफिया विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। बासित के पास बुलंदशहर जिले में रहने के लिए एलटीवी मिला हुआ था। वहां से बासित लापता की सूची में चल रहा था। इस कारण उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। तब अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया था। इसके बाद बासित के परिजनों ने पैरवी की। जमानत मिलने पर गुरुवार को बासित जेल से रिहा कर दिया गया। इस संबंध में बुलंदशहर के खुफिया विभाग अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया। उसे पुलिस सुरक्षा में ही बुलंदशहर भेजा गया। खुफिया अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें