फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड से दी बधाई

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आतंकवादी अजमल आमिर कसाब की फांसी पर विदेश में भी जश्न मनाया गया। 2008 में मुंबई हमले की प्रत्यक्षदर्शी रहीं मेरठ की डॉ. मुक्ति भटनागर और उनकी बड़ी बहन ने इंग्लैंड से पूरे परिवार को फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन

सुभारती विश्वविद्यालय की निदेशिका डॉ. मुक्ति भटनागर मुंबई हमले की गवाह रही हैं। हमले के वक्त डॉ. मुक्ति परिवार सहित होटल ताज में डिनर कर रही थीं। इस समय डॉ. मुक्ति इंग्लैंड में अपनी बड़ी बहन डॉ. अंजली नारायण के यहां समारोह में गई हुईं हैं। अजमल कसाब की फांसी का पता लगने पर डा. मुक्ति ने पति डॉ. अतुल कृष्ण को फोन पर बधाई दी।
डॉ. कृष्ण ने बताया मुंबई हमले के दिन डॉ. मुक्ति, उनकी मां डॉ. कमल नारायण, डॉ. अंजली और उनके पति, बहन डॉ. आरती कांत और स्तुति कक्कड़ होटल ताज में डिनर कर रहे थे। रात दो बजे तक पूरा परिवार होटल के किचन में बंद रहा। दो बजे के बाद पुलिस ने सभी लोगों को बाहर निकाला। सुबह पांच बजे तक थाने में सभी लोगों के बयान हुए इसके बाद पुलिस ने उन्हें घर भेजा।
विज्ञापन

डॉ. मुक्ति का कहना है कि सरकार को अपराधियों के लिए टिट फॉर टैट की नीति अपनानी चाहिए।

महिलाओं ने बांटी मिठाई
मोदीपुरम। कसाब को फांसी दिए जाने पर लोकदल महिला विंग मेरठ मंडल अध्यक्ष सर्वेश पुंडीर के नेतृत्व में महिलाओं ने मिठाई बांटी। टोल प्लाजा पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और अन्य कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई। इस दौरान मीरा, रेखा चौधरी, ओमवती कौशल, राखी, रूपवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें