फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाने में पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी कराई

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने में सोमवार को पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी करा दी। थाने में शहनाई बजी और दोनों परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

बागड़िया मोहल्ले की ज्योति रविवार देर शाम लापता हो गई थी। परिजनों ने सोमवार को पड़ोसी नीरज पर आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। लोगों के थाने में हंगामा करते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को उसके घर से उठा लिया। युवक ने युवती टीपीनगर क्षेत्र में दोस्त के घर होना बताया। पुलिस ने फोन करके युवती को भी थाने बुलाया।
विज्ञापन

युवती के थाने पहुंचने की खबर मिलते ही दोनों परिवार के लोग वहां पहुंचे। पुलिस के सामने युवती युवक के साथ रहने की जिद करने लगी। दोनों परिवार की सहमति पर पुलिस ने थाने में युवक युवती की शादी करा दी। थाने में ही शहनाई बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बंधाई दी। एसओ ब्रह्मपुरी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि दोनों के परिवार में समझौता हो गया है। थाने में शादी होने की बात से उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें