मेरठ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा है कि गनर वापस करने का निर्णय आज मंगलवार को लिया जाएगा। फिलहाल उन्होंने अपना गनर वापस नहीं किया है। भाजपा विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह और सरधना से विधायक संगीत सोम से सुरक्षा वापस लेने से नाराज डॉ. वाजपेयी ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि यदि दोनों नेताओं को सुरक्षा नहीं मिली तो वे भी अपना गनर वापस कर देंगे। रविवार को वे आईजी से मिले थे। आईजी ने उन्हें दो दिन में कार्यवाही का आश्वासन दिया था।
मौजूदा स्थिति
जनपद में फिलहाल 28 लोगों के पास गनर हैं। जिनमें 24 नेताओं के पास गनर। सबसे ज्यादा सपा कोटे से 14 नेताओं को गनर मिले।
भाजपा: सांसद राजेंद्र अग्रवाल के अलावा शहर विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, विधायक कैंट और दक्षिण को एक-एक गनर, सरधना विधायक संगीत सोम को एक गनर शासकीय, दूसरा गनर 24 जून 2012 को 10 प्रतिशत निजी व्यय पर, धमकी प्रकरण पर 29 सितंबर को एक माह के लिए दो अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी 10 प्रतिशत निजी व्यय पर मिले थे।
बसपा: राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली व एमएलसी लोकेश प्रजापति को 1-1 गनर
सपा: विधायक व राज्यमंत्री शाहिद मंजूर को एक गनर व शैडो, विधायक सिवाल, विधायक हस्तिनापुर व एमएलसी डॉ. सरोजनी को 1-1 शासकीय, दूसरा 10 प्रतिशत निजी व्यय पर, अतुल प्रधान व जिलाध्यक्ष को 1-1 गनर 10 प्रतिशत निजी व्यय पर, सपा के चार स्थानीय नेताओं को एक माह के लिए गनर मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष को 1 गनर मिला। वहीं शोभित मिश्रा, पिंटू राणा, कुसुम सिद्धार्थ, सुनील भराला, विनीत भराला, राजेश कुमारी को भी गनर दिए गए।