फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 में 10 मेडल पर लड़कियों का कब्जा

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौ. चरण सिंह यूनिवर्सिटी में वितरित किए जाने वाले मेडल में लड़कियां आगे हैं। सत्र 2010-11 की लिस्ट में कुल 16 विद्यार्थियों को कुलपति गोल्ड मेडल दिए जाने हैं। इनमें 10 लड़कियों के नाम सामने आए हैं। इन पर सोमवार को कार्य परिषद (ईसी) की बैठक में फाइनल मुहर लगनी है। सत्र 2011-12 की लिस्ट भी इसी दिन फाइनल होगी। इसके अलावा 60 प्रायोजित मेडल भी दिए जाने हैं।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह चार दिसंबर को है। दो दिसंबर को विवि मिनी दीक्षांत समारोह करेगा। इसमें दो सत्र के डिग्री और कुलपति मेडल दिए जाने हैं। मेडल की लिस्ट तैयार करने का काम चल रहा है। सत्र 2010-11 में फैकल्टी के हिसाब से 16 विद्यार्थियों को कुलपति गोल्ड मेडल दिया जाना है। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एमफिल के इन छात्रों में कुलाधिपति रजत पदक, भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल, स्व. पंडित गंगादान शर्मा स्मृति गोल्ड मेडल दिए जाने हैं। दोपहर तीन बजे तक ईसी की बैठक में मेडल पर फाइनल होंगे।
ऑब्जेक्टिव परीक्षा पर भी फैसला
ईसी की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे जाएंगे। दीक्षांत की तैयारी के अलावा नियुक्ति और प्रमोशन के लिए यूजीसी 2010 के रेग्युलेशन पर आधारित नियम पास होकर आर्डिनेंस के लिए कुलाधिपति को भेजे जाने हैं। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की परीक्षा ऑब्जेक्टिव होने पर सहमति होनी है। एकेडमिक काउंसिल (एसी) इन्हें पास कर चुकी है। इसके अलावा 270 पीएचडी, 11 एलएलडी, एक डीलिट और एक डीएससी की सहमति ली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 के मेडल
ग्रेजुएशन के टॉपर
फैकल्टी क्लास नाम प्रतिशत
आर्ट्स बीए प्रीति संगल 88.6
साइंस बीएससी कनिका गुप्ता 85.4
कामर्स बीबीए गुरमीत सिंह 78.3
एग्रीकल्चर बीएससी सचिन जैन 75.9
लॉ एलएलबी गरिमा लोहनी 67.2
मेडिकल बीडीएस चकित माहेश्वरी 80.7
टेक्नोलॉजी बीटेक सीएस रेनू 86.4

पोस्ट ग्रेजुएशन के टॉपर
फैकल्टी क्लास नाम प्रतिशत
आर्ट्स एमए ड्राइंग पेंटिंग निकिता जैन 84.9
साइंस एमएससी हिमानी सचेदवा 88.7
कामर्स एमकॉम अंकित अग्रवाल 85.3
एग्रीकल्चर एमएससी पायल चौधरी 81.8
लॉ एलएलएम अवधेश शर्मा 64.6

एमफिल के टॉपर
फैकल्टी क्लास नाम प्रतिशत
साइंस एमफिल मैथ कविता 87.7
आर्ट्स एमफिल संस्कृत सोनिया 88.7
एग्रीकल्चर एमफिल जीपीबी वंदना 82.8
एजूकेशन एमफिल तरुण त्यागी 77.2
नोट: यह लिस्ट एकेडमिक काउंसिल ने पास की है। ईसी में सोमवार को रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें