फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Òवुमेन हेल्प लाइन किस काम कीÓ

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महिलाओं से छेड़छाड़ और उत्पीड़न रोकने को शुरू की गई हेल्प लाइन सेवा 1090 ‘हेल्प’ नहीं कर पा रही है। रात नौ बजे के बाद ज्यादातर फोन रिसीव नहीं होता, हो भी जाए तो कार्रवाई का पता नहीं चलता। परेशान महिलाएं पुलिस से संपर्क करती हैं, लेकिन वहां से भी मायूसी मिल रही है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी की रहने वाली अमिता जैन को कोई युवक फोन पर धमकी दे रहा है। अमिता ने हेल्प लाइन का नंबर मिलाया, लेकिन कई बार प्रयास करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। अमिता का कहना है कि धमकी देने वाला आठ लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। हेल्प लाइन का फोन रिसीव नहीं हुआ, तो ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी।
मेडिकल क्षेत्र के एल ब्लाक की रहने वाली रुचिका वैद्य ने शास्त्रीनगर में रहने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने उसे उठा ले जाने की कोशिश की। पुलिस से शिकायत की, तो अब वह धमकी दे रहा है। मेडिकल थाना पुलिस आरोपी युवक को ले भी आई, लेकिन एक दरोगा ने उसे छुड़वा दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर एल ब्लाक में रहने वाली वंदना ने शनिवार रात नौचंदी थाने पहुंचकर पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। थाने पर तैनात सिपाही ने घंटों पीड़िता को थाने में ही खड़ा रखा, एसओ से मिलने तक नहीं दिया।
चंद्रलोक कालोनी निवासी अर्चना ने बाईपास स्थित एक हास्पिटल में स्थित मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी। दुकानदार ने गलत दवा दे दी और भुगतान भी ज्यादा ले लिया। विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत अर्चना ने कंट्रोल रूम को फोन करके की, मगर कार्रवाई नहीं हुई।

महिला से ठगी, नहीं हुई कार्रवाई
मेरठ। पुराने हापुड़ अड्डे पर रविवार सुबह महिला से एक युवक ने नकदी और मोबाइल फोन ठग लिया। खरखौदा के अरड़ गांव निवासी सतबीरी अपनी बेटी नीतू व बेटे दिनेश के साथ मवाना की तरफ जा रही थी। जब वह थ्री व्हीलर से हापुड़ अड्डे पर उतरी, तो एक युवक ने कपड़ों पर गंदगी लगी होना बताकर गुमराह कर दिया। नगदी तथा मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। महिला ने शोर मचाया, तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बगैर कार्रवाई के महिला को रवाना कर दिया।
सब्जी खरीद रही महिला से पर्स छीना
मेरठ। बागपत रोड निवासी महिला रविवार शाम शारदा रोड पर सब्जी खरीदने गई थी। जब वह सब्जी वाले की दुकान पर खड़ी सब्जी ले रही थी, तभी बाइक सवार युवक आया और महिला से पर्स छीन लिया। पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंची, लेकिन खानापूर्ति करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें