फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर ही किसानों ने मनाई दिवाली, छोड़े पटाखे

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को टोल प्लाजा पर दिवाली मनाई और पटाखे छोड़े। इससे पहले धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लगता है कि चालीस दिनों का कोर्स करना ही पड़ेगा। फिर भी हल नहीं निकला तो किसान टोल उखाड़ने के लिए रिंच लगा देंगे।
विज्ञापन

सिवाया टोल प्लाजा पर धरना तेरहवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को टोल प्लाजा पर बनाए गए अस्थायी निवास में राकेश टिकैत ने पूजन किया। उसके बाद किसानों ने खूब पटाखे छोड़े। मंगलवार को भी किसान आतिशबाजी कर टोल फ्री और दिवाली का जश्न मनाएंगे।
इससे पहले किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यूनियन का तो चालीस दिनों का कोर्स तय है। लगता है कोर्स करना ही पड़ेगा। उन्होंने यह बात दुहराई कि बिना परिणाम निकले धरना समाप्त नहीं होगा। हल नहीं निकला तो किसान रिंच लगाकर टोल उखाड़ने को तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर काम अधूरा है। यह हाईवे देश में पांचवां सबसे बड़ा दुर्घटना जोन बन गया है। राजीव राणा, कुलदीप त्यागी, राजकुमार हडौली, उदयवीर, भगत सिंह वर्मा, गजेन्द्र अहलावत, ओमपाल मलिक आदि वक्ताओं ने किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन


रागनी गाकर किया मनोरंजन
मोदीपुरम। बाबा रामदेव के धरना स्थल पर आने की सूचना के बाद सुबह से ही धरना स्थल पर आस-पास के किसानों का जुड़ना शुरू हो गया था। बाबा रामदेव को ग्यारह बजे आना था। मगर वे लगभग एक बजे धरना स्थल पर पहुंचे। इस बीच किसानों ने रागनियां गाकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें