फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई की पत्नी पर ससुर की बुरी नजर

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पत्नी को विदेश में साथ रखने के एवज में एक एनआरआई इंजीनियर 20 लाख रुपये दहेज मांग रहा है। उक्त इंजीनियर शादी के नौ दिन बाद ही विदेश चला गया, जबकि उसकी पत्नी पिछले ढाई साल से ससुरालियों का उत्पीड़न झेल रही है। शनिवार रात ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। विरोध करने पर उसे मारपीटकर घर से निकला दिया। रविवार को पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ससुरालवालों की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने तहरीर में बताया कि 20 जनवरी 2010 को उसकी शादी ब्रह्मपुरी में एक युवक से हुई थी। युवक स्पेन स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है। शादी के नौ दिन बाद ही पति स्पेन चला गया, जबकि वह ससुराल में रहने लगी। यहां ससुरालवाले उसका उत्पीड़न करने लगे। मायके वालों ने दामाद से बेटी को भी स्पेन ले जाने की बात कही, तो उसने 20 लाख रुपये की मांग की। इस तरह वह पति के पास नहीं जा सकी। ससुरालवाले उसे परेशान करते रहे। पिछले कुछ दिनों से ससुर ने भी उसे बुरी नजर से देखना शुरू कर दिया और शनिवार रात उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने (महिला) विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह साकेत स्थित मायके आ गई। परिजनों को आपबीती सुनाई। रविवार को मायके वाले उसे लेकर एसएसपी आवास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें