मेरठ। जिलाधिकारी विकास गोठलवाल ने शताब्दी नगर में दस नवंबर को हो रहे समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द से जल्द सारी व्यवस्था पूर्ण करने को कहा। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में तैयारियों की समीक्षा की।
विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में खंड विकास अधिकारियों से कहा कि कन्या विद्या धन और बेरोजगारी भत्ता के लाभार्थियों को अलग-अलग स्टीकर दिए जाएं। ताकि उन्हें अपनी सीट तक पहुंचने में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि एक पंक्ति में पचास लाभार्थियों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक कुर्सी पर जो लाभार्थी के परिचय पत्र का कोड नंबर चस्पा होगा।
बेरोजगारी भत्ता की महिला लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था आगे की पंक्ति में होगी। चेक वितरण अधिकारी, बस प्रभारी एवं प्रकोष्ठ प्रभारियों के बैठने की व्यवस्था भी लाभार्थियोें के साथ ही होगी। बसों में लाभार्थियों को पानी बोतल और नाश्ते का पैकेट दिया जाएगा। हरेक जनपद के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था। लाभार्थी अपने परिचय पत्र के कोड नंबर के हिसाब से ही बैठेंगे।
चेक वितरण अधिकारी के पास कुर्सियों पर बैठे लाभार्थियों के क्रमांक के अनुसार ही चेक प्रदान किए जाएंगे। अधिकारी लाभार्थियों से पावती रसीद भी लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बस में ही लंच के पैकेट दिए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी लाभार्थियों को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना पास कोई भी अंदर नहीं जाएगा। जिनके पास नहीं बने हैं, वे बुधवार को फोटो उपलब्ध कराकर एंट्री पास बनवा लें। उन्होंने सभी अधिकारियों से दस नवंबर को आठ बजे तक पहुंच जाएं। इस मौके पर सीडीओ आरके सिंह, नगर आयुक्त राजकमार सचान, सीएमओ डॉ. अमीर सिंह, अपर नगर आयुक्त आरआर सिंह, एसपी सिटी आदि मौजूद रहे।
चौबीस घंटे में पूरा करें कार्य
समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने लेआउट तैयार कर चौबीस चौबीस घंटे में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था भी देखी। डीएम के साथ एसएसपी के सत्यनारायणा, सीडीओ आरके सिंह, एसपी सिटी ओमप्रकाश, एसपी ट्रैफिक वजी अहमद, एमडीए सचिव जेपी यादव, बीएसए जीवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।