फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर खुलासा, उधर वारदात

Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आखिर ऐसा क्यों होता है कि जिस दिन पुलिस किसी वारदात को खुलासा करती है, तो उसी दिन उससे भी बड़ा अपराध हो जाता है। रविवार को भी पुलिस ने डा. विनोद अरोड़ा के घर हुई डकैती का खुलासा किया ही था कि उसके कुछ ही घंटों बाद ही बदमाशों ने कुल 55 लाख की लूट को अंजाम दे डाला। मानो वे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हों कि जो करना है कर लो, हम तो अपराध को शहर में कायम रखेंगे।
विज्ञापन

दो महीने में बदमाशों ने 67 वारदात कर करीब पांच करोड़ का सामान साफ किया है। पुलिस ने केवल 15 वारदातों का खुलासा किया है। बदमाशों ने डॉ. विनोद अरोड़ा के यहां डकैती डाली थी। एसएसपी ने तीन बदमाशों को पकड़कर 18 लाख से अधिक बरामद दिखाए। कुछ ही देर बाद बदमाशों ने देहरादून के सर्राफ से दिनदहाडे़ 40 लाख (सवा किलो सोना, दो पिस्टल, दो मोबाइल) की लूट कर डाली। दोपहर को आबूलेन से कलक्ट्रेट कर्मी की पत्नी से 10 हजार, एक मोबाइल, मेघदूत पुलिया के पास एक महिला से चेन छीन ली। बीती रात भी जागृति विहार में एक व्यापारी के घर 10 लाख और सदर बाजार में एक बंद मकान में तीन लाख की चोरी कर ली।
विज्ञापन

वर्जन
- पुलिस रोजाना वारदातों के खुलासे कर रही है। अपराध तो बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है कि पुलिस काम नहीं कर रही।
- ओमप्रकाश, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें