फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्रों से खत्म होगा शपथ पत्र का झंझट

Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रमाणपत्र बनवाने को अब शपथ पत्र का झंझट खत्म हो जाएगा। आवेदक को आवेदन के साथ शपथ पत्र संलग्न नहीं करना होगा। शासन शपथ पत्र का झंझट खत्म करने जा रहा है।
विज्ञापन

आय, जाति और हैसियत सहित तमाम प्रमाणपत्रों को बनवाने के लिए अभी आवेदक को स्टांप पेपर पर शपथ पत्र संलग्न करना होता है। शपथ पत्र को आधार मानकर तहसील और निगम प्रमाणपत्र जारी करता है। संबंधित विभाग प्रमाण के तौर पर शपथपत्र रिकार्ड में रखता है। मगर अब शासन शपथपत्र की अनिवार्यता समाप्त करने जा रहा है। इस बाबत शासन राजस्व परिषद् के वरिष्ठ अधिकारी विशाल भारद्वाज ने जिलाधिकारियों की राय मांगी है। शासन के अनुसार शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म करने की दूसरी वजह प्रमाणपत्रों का कंप्यूटरीकरण भी है। ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया में एक से अधिक संलग्नकों का रिकार्ड रखने में परेशानी होती है। अत: शपथपत्र के स्थान पर स्वप्रमाणित आवेदन का प्रयोग किया जाएगा, ताकि कम संलग्नकों के साथ ही आवेदन प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें