फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : जिले में 99 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए मेरठ जिले में 99 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 76 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल के जरिए केंद्रों की सूची प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन तरीके से चयनित केंद्रों के लिए आपत्ति या शिकायत साक्ष्यों के साथ केंद्र निर्धारण समिति के समक्ष प्रस्तुत की ज सकती है। निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन चार दिसंबर तक जमा कराया जा सकता है। इसके बाद कोई आपत्ति या शिकायत नहीं ली जाएगी। आपत्तियों के निदान के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेरठ क्षत्रीय कार्यालय के सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची विद्यालय छात्र आवंटन सहित सार्वजनिक कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के संबंध में आपत्ति व शिकायत पोर्टल पर चार दिसंबर तक अपलोड होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण करके उनका निस्तारण करते हुए जिला केंद्र निर्धारण समिति से संस्तुति कराकर 11 दिसंबर तक ऑनलाइन अग्रसारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें