फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण के लिए 98 स्थान तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण के लिए 98 स्थान तय किए गए हैं। इनमें 66 सरकारी केंद्र हैं और 32 निजी अस्पताल हैं।
विज्ञापन

सरकारी में जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, महिला जिला अस्पताल और सभी अर्बन हेल्थ सेंटर समेत 22 स्थान हैं। अर्बन हेल्थ सेंटर में पुलिस लाइन, नंगला बट्टू, राजेंद्र नगर, ब्रह्मपुरी, रजबन शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 44 स्थान तय किए गए हैं, जो देहात क्षेत्र के लिए हैं। इनमें हस्तिनापुर, सरधना, माछरा, परीक्षितगढ़ और मवाना शामिल हैं। 32 निजी अस्पताल तय किए गए हैं, इनमें आनंद, होप, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, लोकप्रिय, एसडीएस ग्लोबल और केएमसी आदि शामिल हैं।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सोमवार से शनिवार तक रोजाना कोरोना से बचाव का टीकाकरण होगा। अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा। इन स्थानों पर यह निशुल्क होगा, जबकि निजी अस्पतालों टीकाकरण के 250 रुपये देने होंगे। निजी अस्पताल सप्ताह में कम से कम 4 दिन टीकाकरण कराएंगे।
विज्ञापन

जिन स्वास्थ्य कर्मियों या फ्रंटलाइन वर्कर्स को निजी चिकित्सालय में वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी, उन सभी को अगली निर्धारित तारीख पर अब टीकाकरण जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। इसकी सूचना सभी लोगों को इंटीग्रेटेड कोविड-19 सेंटर से फोन पर दी जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना के दो नए मरीज मिले
मेरठ। रविवार को 2618 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें दो लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। ये मरीज जयभीमनगर के रहने वाले हैं। कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 21395 हो गए है। 20843 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। 409 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें