फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गूगल पर डॉक्टर का नंबर तलाश रहे किसान के खाते से उड़ाए 95 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर के एक चिकित्सक का गूगल पर नंबर तलाश कर रहे परतापुर के ढिंडाला गांव निवासी किसान मदनपाल के खाते से साइबर ठगों ने 95 हजार रुपए उड़ा दिए। एक दुकान पर सामान खरीदने के दौरान किसान को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद किसान परतापुर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


परतापुर के ढिंडाला गांव निवासी मदनपाल सिंह ढिडाला गांव में इनवर्टर बैटरी की दुकान करते हैं। परतापुर थाने में उन्होंने तहरीर देते हुए बताया कि परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण वह 21 फरवरी को गूगल से मेरठ के एक अस्पताल के डॉक्टर का नंबर तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गूगल की एक वेबसाइट ने कई प्रकार की परमिशन मांगी और उनके अकाउंट में 10 रुपये ट्रांसफर करने की बात कही, ठगी हो जाने की आशंका होने पर मदनपाल ने वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया। 23 फरवरी को एक दुकान पर दो हजार रुपये का भुगतान करते समय पता चला कि उनका अकाउंट खाली है। इसके बाद मदनपाल ने बैंक जाकर अपने खाते की जांच कराई तो 95 हजार रूपये गायब मिले। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें