फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

950 यात्री बिना टिकट, इससे ज्यादा भाग गए... तीन लाख से ज्यादा का जुर्माना

Fri, 15 Sep 2017 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोडवेज के मुकाबले रेल किराया सस्ता होने के बावजूद लोगों की बिना टिकट सफर करने की प्रवृत्ति खत्म नहीं हो पा रही है। इसको रोकने के लिए रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर चल रहे संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की निगरानी में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 950 यात्रियों को बिना टिकट के पकड़ा गया। वहीं इससे ज्यादा यात्री टीम को देखकर भागने में कामयाब रहे। 95 लोगों से 3 लाख 73 हजार जुर्माना वसूला गया और जुर्माना नहीं देने वाले 6 लोगों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

बुधवार को ही सेक्शन के टीसी की टीम सिटी स्टेशन पर पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के आगमन से ही टीमों ने अपना काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद चेकिंग अभियान सिटी स्टेशन पर पहुंचने वाली अप व डाउन ट्रेनों से लेकर स्टेशन पर पहुंचने वाले बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ का चलता रहा। रेलवे मजिस्ट्रेट गाजियाबाद आलोक दूबे की निगरानी में चले अभियान में टीसी व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने 950 लोगों को पकड़ा। इसमें 849 लोगों ने तो किराये की पर्ची कटवा ली, लेकिन पर्ची नहीं कटवाने वाले 101 लोगों को मजिस्ट्रेट आलोक दूबे के सामने पेश किया गया। इनमें से 95 लोगों ने जुर्माने की राशि अदा कर दी। जुर्माना नहीं देने वाले 6 लोगों को जेल भेज दिया गया। 3 लाख 73 हजार 839 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया अभियान जारी रहेगा। 

टीम को देखकर भाग गए काफी यात्री
ट्रेनों में बिना टिकट सफर कर रहे काफी लोग चेकिंग टीम को देखकर ट्रेन से कूदकर भाग गए। स्टेशन खुला होने का फायदा उठाते हुए कई युवा तो आउटर पर ही कूद गए। आरपीएफ जवानों ने कई को तो भागकर पकड़ा। चेकिंग अभियान से स्टेशन पर पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। वहीं अन्य दिनों के मुकाबले जनरल टिकट काउंटर की कमाई में भी इजाफा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें