फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तूफान से 95 खंभे और 30 ट्रांसफार्मर धराशायी

विज्ञापन
गांव ततीना के जंगल में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए हाई टेंशन लाईन का खंभा। (मवाना)
विज्ञापन
- तूफान से लगभग 30 लाख से अधिक का नुकसान
विज्ञापन

- सब कुछ दुरुस्त करने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। बृहस्पतिवार की सुबह आए भयानक बवंडर ने सबसे अधिक नुकसान विद्युत निगम को पहुंचाया है। बवंडर की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन के 95 खंभे और 30 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। इससे सठला गांव के बिजलीघर को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी खंभों को ठीक से खड़े करने में जुटे हैं। चार फीडरों की कृषि क्षेत्र में स्थित ट्यूबवेलों की विद्युत आपूर्ति बंद है।
बृहस्पतिवार की सुबह आए बवंडर ने सबसे अधिक नुकसान हाईटेंशन लाइन को पहुंचाया है। बवंडर की चपेट में आने से गांव फिटकरी, दुर्वेशपुर, ततीना, जंधेड़ी को होकर जा रही 33 केवी की लाइन के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा है। इस कारण गांव सठला में स्थित बिजलीघर से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। एसडीओ रामजन्म सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में 60 प्लस खंभे और 3 ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। बिजली निगम को लगभग 15 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि पूरे क्षेत्र में 95 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं और 30 ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा है। आबादी क्षेत्र के किसी भी फीडर की आपूर्ति बंद नहीं है। यदि कहीं थी तो उसे चालू कर दिया गया है। केवल ट्यूबवेलों की लाइन की आपूर्ति प्रभावित है। जिसमें सठला, तोफापुर, नंगली व बना का एक-एक फीडर बंद है। उन्होंने बताया कि इस तूफान से लगभग 30 लाख से अधिक का नुकसान है। उनका कहना है कि सब कुछ दुरुस्त करने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा। अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं।

गांव ततीना के जंगल में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए हाई टेंशन लाईन का खंभा। (मवाना)

गांव ततीना के जंगल में तूफान से क्षतिग्रस्त हुए हाई टेंशन लाईन का खंभा। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें