फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसी के आदेश पर भी नहीं हो रही वाहनों की फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
टीसी के आदेश पर भी नहीं हो रही वाहनों की फिटनेस
विज्ञापन

- बस यूनियन ने एआरटीओ को सौंपा परिवहन आयुक्त का आदेश
मेरठ। मेरठ-मवाना बस यूनियन अध्यक्ष हाजी इलियास ने परिवहन आयुक्त (टीसी) के आदेश के बाद भी फिटनेस से छूटे वाहनों की फिटनेस नहीं करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को इस संबंध में जारी टीसी के आदेश एआरटीओ को सौंपे और वाहनों की फिटनेस कराने की मांग की। एआरटीओ प्रशासन ने आदेश पढ़ने के बाद ही इस पर अमल करने की बात कही है।
विज्ञापन

हाजी इलियास ने बताया कि गत 29 दिसंबर 2016 को केंद्र सरकार ने लेट फिटनेस कराने वाले वाहनों से प्रतिदिन 50 रुपये पेनाल्टी फीस वसूलने का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस आदेश को चेन्नई हाईकोर्ट ने रोक दिया था। इसके बाद भी यूपी में फिटनेस पेनाल्टी जारी होने पर यूनियन के लोग हाईकोर्ट चले गए थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच ने इस पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने भी आदेश पर अमल करने निर्देश दिए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को एआरटीओ श्वेता वर्मा को टीसी के आदेश की कापी देते हुए वाहनों की फिटनेस बिना पेनाल्टी वसूली किए करने की मांग की। उन्होंने आदेश को पढ़ने और अधिकारियों के दिशा निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें