फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के बेटे ने मारी बाजी
विज्ञापन

मवाना। अलीपुर मोरना गांव के किसान परिवार से संबंध रखने वाले छात्र अनमोल ने शनिवार को घोषित हुए हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर कॉलेज के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

अलीपुर मोरना गांव निवासी अनमोल पुत्र जीत सिंह ने बताया कि उसके पिता खेती करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मां उमेश गृहिणी हैं। बड़ी बहन कुसमा ने इस बार ही गांव के एक इंटर कॉलेज से 82 प्रतिशत अंक लेकर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है। अनमोल ने बताया कि उसे पढ़ना अच्छा लगता है। वह पढाई करके आईएएस बनना चाहता है। जिससे गरीबों और दबे कुचले लोगों की मदद करने के साथ देश सेवा कर सके। उसने यह मुकाम बिना कोचिंग के किया है। वह कॉलेज के अतिरिक्त घर पर ही रहकर 10-12 घंटे पढ़ाई करता था। उसका फोकस प्रतिदिन एक विषय पर रहता है। यही वजह रही कि उसने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें