फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ी बाजार में सोमवार से शुरू होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ी बाजार में सोमवार से शुरू होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- पहले जारी होगा नोटिस, उसके बाद कोठों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई
- जिलाधिकारी ने अपनाया कबाड़ी बाजार के कोठों को लेकर सख्त रुख
मेरठ।
कबाड़ी बाजार में चल रहे कोठों पर सोमवार से कार्रवाई शुरू होगी। डीएम अनिल ढींगरा ने इसे लेकर विधि विशेषज्ञों से राय लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले कोठा संचालकों को नोटिस जारी किया जायेगा। उसके बाद इन्हें सील करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में कबाड़ी बाजार में संचालित कोठों को लेकर जनहित याचिका दायर है। याचिका पर चल रही सुनवाई में सीएमओ की रिपोर्ट और एसएसपी के हलफनामे से पेच फंस गया है। जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अब एसएसपी को 30 अप्रैल को जवाब दाखिल करना है। लेकिन इससे पहले ही डीएम ने कार्रवाई का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है। डीएम ने बताया कि अब सभी पुराने मामलों की पत्रावली तलब की जा रही है। इसके साथ ही जो कोठा संचालित हैं, उनकी सूची तैयार कराई गई है। सभी को नोटिस जारी किया जायेगा। नियम विरुद्ध संचालित कोठों को सील करने के साथ ही खाली भी कराया जायेगा। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि मामले में 30 अप्रैल को होने वाली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट से जारी आदेश का भी इंतजार रहेगा। क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश का प्राथमिकता से पालन कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें