फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक कंट्रोल रूम का बिजली का झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉल्ट के बाद ट्रैफिक कंट्रोल रूम की बत्ती हुई गुल
विज्ञापन

50 मिनट तक पसरा रहा अंधरा
जेनरेटर में भी आई खराबी, इंटरनेट भी हुआ बंद

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ट्रैफिक पुलिस के आधुनिक कंट्रोल रूम को सोमवार दोपहर को बिजली का ऐसा झटका लगा कि कंट्रोल रूम की बत्ती गुल हो गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जनरेटर चलाया, लेकिन फिर भी लाइट शुरू नहीं हो सकी। बाद में पता चला कि फाल्ट से जनरेटर को भी नुकसान पहुंचा है। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद कंट्रोल रूम की बिजली सप्लाई शुरू हो सकी।
पुलिस लाइन में ट्रैफिक कंट्रोल रूम अप्रैल 2018 में शुरू हुआ था। शहर की निगरानी के लिए 84 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में 24 एलईडी स्क्रीन लगी हुई है। जबकि एक एलईडी स्क्रीन गूगल मैप के लिए हैं। कंट्रोल रूम में ही ई चालान जमा करने का ऑफिस बनाया गया है। दोपहर को दो बजे अचानक बिजली की लाइन में फॉल्ट हुआ और कंट्रोल रूम में अंधेरा पसर गया। जिसक कारण वहां के जनरेटर में भी तकनीकी खराबी आ गई। वहां तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका और सुषमा ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इस दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बंद हो गई, जिसके कारण ई चालान ऑफिस का भी काम प्रभावित होने लगा। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद कंट्रोल रूम की लाइट शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि तकनीकि कारण से फाल्ट हुआ था, जिसके कारण कंट्रोल रूम में काम कुछ समय के लिए काम प्रभावित हुआ था। कुछ देर बाद व्यवस्था सुचारू करा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें