फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटने से पहले मौत ने मारा झपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइड खबर-- सभी केंद्र
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत का मामला
पुलिस के अनुसार जाइलो के चालक ने कार में बैठाया था पूरा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा/मेरठ। बहसूमा में मोडखुर्द के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में दो परिवारों पर मौत ने ऐसा झपट्टा मारा कि पल भर में चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में मौजूद लोग खून से लथपथ हो गए। बच्चों को भी गंभीर चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की स्पीड तेज थी जिसके कारण हादसा होना बताया गया है।
एसओ बहसूमा रविंद्र कांबोज के मुताबिक बिजनौर के मंडावली निवासी अशरफ के बेटे की 29 मार्च को शादी है। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। अशरफ अपने परिवार के साथ मुंबई से अपने मूल गांव बिजनौर लौट रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी जान चली जाएगी। पुलिस ने घायलों के हवाले से बताया कि अशरफ के अलावा मो. खुर्शीद दूसरे परिवार से थे। सभी मुंबई से दिल्ली पहुंचे तो वह बिजनौर जाने के लिए बस का इंतजार करने लगे। बताया गया कि तभी जाइलो का चालक कय्यूम उर्फ बिट्टू निवासी बसीकलां बिजनौर ने कार रोकी और कहा कि वह जल्दी बिजनौर पहुंचा देगा। जिसने दोनों परिवार के सभी दस लोगों को कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

जैसे ही जाइलो बहसूमा क्षेत्र में पहुंची तो सामने से 22 टायरा ट्रक आ गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि अंधेरे में संकरे मार्ग पर ट्रक ने सीधे कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार ट्रक के नीचे घुस गई।
धमाके के बाद क्या हुआ पता नहीं
कार में सवार लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनाई दी, उसके बाद नहीं पता कि क्या हुआ। आसपास के लोगों की भीड़ लगी तो सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को निकालने में राहगीरों के पसीने छूट गये। जिसके बाद पुलिस ने कार की खिड़की को तोड़कर घायलों को निकाला। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी और एंबुलेंस से गंगानगर के सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पहले बताया, फिर भर्ती बताया
अपनों को देखकर परिवार के लोग बिलखते रहे। अशरफ की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि खुर्शीद और उन्हीं के परिवार से सुहेल की भी मौत हुई है। वहीं, कार के घायल ड्राइवर कय्यूम उर्फ बिट्टू पता नहीं चला। पहले पुलिस ने बताया कि कय्यूम की भी मौत हो गई। बाद में कय्यूम सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती मिला। देर रात पुलिस ने अशरफ, खुर्शीद, सुहेल और हिना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आरोपी ट्रक चालक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें