फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अफवाह फैलाने वालों का संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड शो में सपाइयों ने भाजपा को कोसा
विज्ञापन

मेरठ। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष दिलबर जैदी के स्वागत में सोमवार को रोड शो का आयोजन किया गया। यह जैदी सोसायटी जेपी फार्म से शुरू होकर थाना नौचंदी, बाले मियां कब्रिस्तान, हापुड़ रोड, हापुड़ अड्डा, इमलीयान, शाहपीर गेट, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, निगार सिनेमा रोड, खैरनगर, छतरी वाला पीर आदि स्थानों से होकर गुजरा। इसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने की। संचालन अफ जाल सैफी ने किया। इस दौरान आदिल चौधरी ने कहा कि भाजपा अफवाह फैलाने वालों का संगठन है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को जिताने की अपील की। नगर उपाध्यक्ष दिलबर जैदी ने कहा कि महागठबंधन इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। हापुड़ अड्डे पर शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी सरताज कुरैशी, महानगर प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी आदि ने स्वागत किया। हाशिमपुरा में गुफरान, आलम अंसारी, हाजी मेराजुद्दीन अंसारी, आफ ाक, इम्तियाज ने स्वागत किया। इस दौरान नईम खान, आफ ताब, कदीर अहमद, साकिर हसन, शरीफ खान, वसीम राहुल, बाकर जैदी, नसीम जैदी, अनवर जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें