फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में धूमधाम से मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव-धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में धूमधाम से मनाया गया जन्म कल्याणक महामहोत्सव
विज्ञापन

सरधना। नगर में 22 से चल रहे सात दिवसीय महामहोत्सव अंतर्गत रविवार को जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संगीत सोम शामिल हुए।
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम में विधि विधान से पूजा के पश्चात माता मरुदेवी ऋषभदेव बालक को जन्म देती है। पूरी अयोध्या नगरी के साथ-साथ तीनों लोक में धूम मच उठती है। इसकी जानकारी जैसे ही सौधर्म इंद्र को मिलती है वे शची इंद्राणी के साथ तीर्थंकर बालक को लेकर सुमेरू पर्वत पर प्रथम अभिषेक के लिए चल पड़ते हैं। नगर में बहुत भव्य शोभायात्रा के साथ सभी इंद्रों, सौभाग्यवती महिलाओं व संपूर्ण नगरवासियों के साथ यात्रा सुमेरू पर्वत के लिए बढ़ती है। सभी इंद्र अयोध्या नगरी से लेकर सुमेरू पर्वत तक यात्रा की शोभा बढ़ाते हैं। इस पावन पर्व पर सरधना के सकल जैन समाज परिवार साथ रहे। इस अवसर पर सरधना विधायक संगीत सोम ने जन्म कल्याणक पर समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं एवं आचार्य श्री से आशीर्वाद लिया। नगर में बैंडबाजा के साथ निकाली गई भव्य शोभयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें