फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के बदहवास हालात में घर पहुचने के मामले मे रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा के अपहरण के मामले में परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बहसूमा। गांव निवासी छात्रा को बटावली नहर पर बदहवास हालात में घर पहुंचने के मामले में चार दिन बाद छात्रा के पिता ने बहसूमा थाने में एक नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को मुख्य मार्ग से अज्ञात युवक नशीला पदार्थ सुंगाकर अपहरण कर ले गए था। बदमाश उसे अगले दिन बदहवास हालात में छात्रा को बटावली नहर में फेंककर फरार हो गए थे। छात्रा के परिजनों ने लोक लज्जा के कारण पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार को छात्रा के पिता ने मौड़ खुर्द निवासी तवरेज पुत्र अब्दुल व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कांबोज का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। शीघ्र आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान
बहसूमा। पुलिस ने सहारनपुर में जहरीली शराब के सेवन से सैकड़ों लोगों की जान जाने के बाद बहसूमा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। बुधवार को पुलिस ने माखनगर निवासी जग्गू उर्फ जगजीवन, बाबू व टीटू उर्फ सुंदर के पास से पंाच-पांच लीटर 15 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचने का दावा किया है। उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

अदालत में उपस्थित नहीं होने पर जेल भेजा
बहसूमा। पुलिस ने अदालत में उपस्थित नहीं होने पर कोहला निवासी जिलेदार पुत्र हुकम सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि कोहला निवासी काफी समय से अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


नौ वाहनों का चालान काटा
बहसूमा। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत झुनझुनी नहर पुल व रामराज चेक पोस्ट से नौ वाहनों का चालान काटा। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि शुक्रवार को सड़कों पर शराब के नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। कोई शराब के हालात में वाहन चालक तो नहीं मिला लेकिन कागजात पूरे नहीं होने पर नौ वाहनों का चालान काट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें