फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा औघड़नाथ मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। श्रावण मास की शिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर परिसर कड़ी निगरानी में रहेगा। सीसीटीवी कैमरों के साथ ही पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स, पीएसी और एटीएस के अलावा सेना की सतर्क दृष्टि रहेगी। साधारण और लेटकर कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों की अलग-अलग लाइनें होंगी।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार से पहले रविवार को एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एएसपी कैंट सतपाल सिंह, सीईई कैंट बोर्ड अनुज सिंह, इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल और मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल सहित पदाधिकारियों ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण और समीक्षा बैठक की।
बैठक में 9 अगस्त को शिवरात्रि के अवसर पर विशेष सुविधाओं पर चर्चा हुई। वहीं, सावन के पहले सोमवार को मंदिर पहुंचने वाली भक्तों की सुरक्षा और भीड़ व्यवस्थित करने पर मंथन हुआ। निर्णय लिया गया कि पुलिस कैंप की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की जाएगी। खोया पाया केंद्र, चिकित्सा शिविर, शिव मंदिर के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा गंगाजल की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर के प्रत्येक कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। निशुल्क जूता कैंप मंदिर से बाहर सड़क किनारे लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर समिति पदाधिकारियों में सतीश सिंहल, धीरेंद्र सिंहल, अजय बंसल, सुनील गोयल, सुधीर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनिल सिंहल, अमित अग्रवाल, अशोक चौधरी, सुधीर गुप्ता, संजय बंसल, रामजीवन, राजेंद्र गुप्ता, ब्रजभूषण गुप्ता, भगवत दयाल, महेंद्र गुप्ता, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, कैलाश बंसल, पुलकित गुप्ता, रामनिवास अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें