फैंसी ड्रैस में शोनोया व नक्श ने बाजी मारी
मेरठ। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल शिवशक्ति नगर में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल में नर्सरी से यूकेजी के छात्रों के लिए प्रतियोगिता हुई। बच्चे कार्टून, फल, सब्जी, एटीएम, पेपर वेंडिंग मशीन, बार्बी डॉल, स्वीट फेरी, इलेक्ट्रानिक गैजेट बनकर आए। बच्चों के साथ मम्मियां भी आयोजन में शामिल हुईं।
स्कूल प्रबंधक राहुल केसरवानी, प्रधानाचार्या करुणा गुप्ता व उपप्रधानाचार्य वीनू अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में नर्सरी में शोनोया कुशवाहा प्रथम, दूसरा स्थान नक्श गुप्ता व तीसरा स्थान आयुषी शर्मा को मिला। एलकेजी में श्रीवर्मा पहले, इशिका यादव दूसरे व गौरांशी तीसरी विजेता बनीं। यूकेजी में तेजल कुशवाहा पहले, प्रखर दूसरे व पहल कांत तीसरे विजेता बने। शिवानी, वंश, अनन्या, सार्थक, शिविका, कथित, तान्या को शानदार प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र व ट्रॉफी दी गई। संचालन सारिका सिंघल ने किया। मनीषा ओबराय, अरुणा लांबा, लतिका जैन, विवेक गौड़, नेहा जैन व स्टाफ ने सहयोग दिया।